पिथौरागढ़, अक्टूबर 14 -- Pithoragarh News: गंगोलीहाट। एसडीएम अंकित राज के निर्देश पेयजल निगम गंगोलीहाट के अतिक्रमण को हटाया गया है। कुंजनपुर निवासी शमशेर सिंह ने अतिक्रमण को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। धानिक ने पत्र में आंवलाघाट से गंगोलीहाट चहज तक के पुराने मार्ग को पेयजल निगम विभाग की ओर से बंद कर रास्ते को अपने कार्यालय की चारदीवारी में लेने से लोगों को हो रही परेशानी व उक्त मार्ग को खुलवाने का अनुरोध किया था। पत्र का संज्ञान लेते हुए एसडीएम राज ने तहसीलदार देवांश प्रताप को निरीक्षण करने के आदेश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...