Pithoragarh News: खितोली में गुलदार का आतंक, वन विभाग ने लगाए कैमरे
पिथौरागढ़, सितम्बर 19 -- Pithoragarh News: बेरीनाग। नगर के खितोली गांव में गुलदार की चहलकदमी से लोगों में डर का माहौल है। शनिवार को स्थानीय धीरज पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते सात दिनों से लगातार क्षेत्र में दो गुलदार सुबह और शाम के समय चहलकदमी कर रहे है। जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। पंत ने बताया आबादी वाले इलाके में लगातार गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीण अपने मवेशियों को चुगाने व चारा काटने को जंगल जाने में डर रहे है। शुक्रवार को ग्रामीणों की सूचना पर देर शाम वन विभाग से फॉरेस्ट गार्ड चारु भट्ट के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर सावधानी बरतने की अपील की। साथ ही ग्रामीणों से सुबह और शाम के समय अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें और अपने बच्चों व पालतू मवेशियों का विशेष ध्यान रखने की अपील ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.