पिथौरागढ़, अगस्त 31 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। नगर के केमू स्टेशन पर बैठे व्यक्ति को सांप ने डस लिया। जानकारी के अनुसार पांडेगांव निवासी 53 वर्षीय हरीश पन्त अपने साथियों के साथ केमू स्टेशन पर बैठा हुआ था। इस दौरान अचानक कही से सांप ने आकर उसके पांव में डस लिया। घटना के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. कमल ने व्यक्ति को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। बताया व्यक्ति की स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...