पिथौरागढ़, अगस्त 28 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। नगर के कुमौड़ क्षेत्र में पेयजल लाइन टूटने से हजारों लीटर पानी प्रतिदिन नाली में बहकर बर्बाद हो रहा है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़क किनारे नाली में बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि एक ओर क्षेत्र में पेयजल की समस्या बनी रहती है, वहीं दूसरी ओर विभाग की लापरवाही से बड़ी मात्रा में साफ पानी बर्बाद हो रहा है। स्थानीय अनिल कुमार ने बताया कि लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है,दूसरी ओर जल संस्थान कार्यालय से कुछ दूरी पर पानी बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों ने जल संस्थान से जल्द टूटी पाइपलाइन की मरम्मत कर पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: कुमौड़ में टूटी पाइपलाइन, हजारों लीटर पानी नाली में बहा

हिंदी हिन्दुस्...