पिथौरागढ़, अक्टूबर 10 -- Pithoragarh News: राकेश तिवारी, धारचूला। कुमाऊं स्काउट्स की ओर से पंचाचूली क्षेत्र के 5,585 मीटर ऊंचे दारमा पर्वत पर पर्वतारोहण अभियान संपन्न हुआ। इस दौरान सेना की ओर से साहसिक अभियान के साथ ही सीमांत क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण अभियान भी चलाया गया। कहा दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में आयोजित अभियान के माध्यम से जवानों ने अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट पर्वतारोहण कौशल का परिचय दिया है। कहा इस अभियान का उद्देश्य पर्वतारोहण के साथ ही दूरस्थ हिमालयी क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर का आयोजन कर स्थानीय ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। बाद में जवानों की ओर से वृक्षारोपण अभियान चलाकर स्थानीय लोगों को हिमालय के संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र, जैव विविधता तथा प्राकृतिक संसाधनों के स...