पिथौरागढ़, अक्टूबर 10 -- Pithoragarh News: धारचूला। कुमाऊं स्काउट्स का पंचाचूली दारमा पर्वत पर पर्वतारोहण अभियान संपन्न हुआ। बताया इस अभियान का उद्देश्य पर्वतारोहण के साथ ही दूरस्थ हिमालयी क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर का आयोजन कर स्थानीय ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। बाद में जवानों की ओर से वृक्षारोपण अभियान चलाकर स्थानीय लोगों को हिमालय के संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र, जैव विविधता तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...