पिथौरागढ़, सितम्बर 29 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल ने कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया।मेयर कल्पना ने कहा कि चुनाव आयोग की बैठक के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। कांग्रेस व विपक्ष ने झूठ,सनसनी,भ्रम फैलाने का काम किया है। तीनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से एसआईआर को लेकर फैसले लिए गए हैं। विपक्ष का चुनावी प्रकिया पर सवाल उठाना हताशा का प्रतीक है। कहा कि फार्म-6 के घोषणापत्र को सर्वोच्च न्यायालय पहले ही वैध ठहरा चुका है। कहा कि विपक्ष केवल अफवाहें फैलाता है,जबकि आयोग जमीनी स्तर पर हर मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। चाहे वह रैन बसेरे,मजदूरों और बेघरों के लिए विशेष कैंप लगाना हो या छूटे हुए लोगों के घरों पर जाकर बीएलओ की ओर से फार्म एकत्र करना हो। यह भी पढ़ें- जनता को गुमराह करने का हो रहा है कार्य :...