Pithoragarh News: करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन हुआ
पिथौरागढ़, सितम्बर 28 -- Pithoragarh News: अस्कोट। क्षेत्र में एक्शनएड एसोसिएशन इंडिया की ओर से करियर काउंसलिंग एवं छात्रवृत्ति अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। सेामवार को आयोजित कार्यशाला के दौरान अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सुरेन्द्र धामी ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों, छात्रवृत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा उच्च शिक्षा के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और भविष्य के लक्ष्य के अनुसार करियर के विकल्प चुनने व शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसरों के बारे में बताया। कार्यशाला में चामी, घट्टाबगड़, तोली, देवल धारचूला, बलुवाकोट, बिरखम सहित अन्य गांवों से 30 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान खद्योत कुमार ओझा, नीतू, धर्मेंद्र मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.