पिथौरागढ़, सितम्बर 7 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। कनालीछीना पुलिस ने थाना दिवस का आयोजन किया। प्रभारी थानाध्यक्ष अपर उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान पुलिस ने बैठक में आए लोगों से उनकी समस्याओं को सुना और जल्द ही उसके समाधान का आश्वासन दिया। बाद में पुलिस ने लोगों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराध को लेकर भी जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...