Pithoragarh News: कनार - बरम मार्ग में उगी झाड़ियों की कटाई की
पिथौरागढ़, अगस्त 10 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। बंगापानी तहसील के बरम से कनार पैदल रास्ते में महिलाओं में स्वच्छता अभियान चलाया। ग्राम प्रधान सरिता परिहार के साथ गांव की अन्य महिलाओं ने एकत्र होकर रास्ते के दोनों और उगी झाड़ियों को काट कर रास्ते को साफ किया। प्रधान परिहार ने कहा कि रास्ते में उगी झाड़ियों के कारण इस मार्ग से आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कत हो रही थी। जिसकों देखते हुए महिलाओं ने श्रमदान कर झाड़ियों की सफाई की। इस दौरान पार्वती देवी, कलावती देवी, हरुली देवी, पार्वती बिष्ट सहित अन्य महिलाओं ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.