पिथौरागढ़, सितम्बर 28 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक की कठपतिया-रीठाखानी सड़क में यातायात सुचारू हो गया है। सोमवार को स्थानीय पप्पू धामी ने बताया कि बीते 1 सितम्बर को बारिश के कारण सड़क के एक बड़े हिस्से में भूस्खलन हो गया था। जिस कारण बीते चार सप्ताह से वाहन चालकों के बड़े वाहन सड़क के दोनो ओर फंसे हुए थे। साथ जिला मुख्यालय आने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन संबंधित विभाग की ओर से सड़क को खुलवाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...