पिथौरागढ़, अक्टूबर 1 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। राथी क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। गुरुवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक एके सिंह के नेतृत्व में टीम ने गांव में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हर सिंह धामी निवासी राथी को दो लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...