पिथौरागढ़, नवम्बर 20 -- Pithoragarh News: गंगोलीहाट। नगर में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम अंकित राज ने मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। शुक्रवार को एसडीएम राज ने नगर के मतदान केंद्र भाग संख्या 114, 115, 116, 117, 118 आर, 119, 120, 121, 126 और 131 में एएमएफ (एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटीज) सुविधाओं, भोजन माता के बर्तनों की जांच की। बाद में एवीएम जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जांच के दौरान सभी भाग संख्याओं/बूथों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध पाई गई। निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार देवांश प्रताप, सुपरवाइजर, बीएलओ व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...