पिथौरागढ़, जुलाई 10 -- Pithoragarh News: झूलाघाट। एसएसबी 55वीं वाहिनी की ध्यान कम्पनी ने मड़सौन गांव में समन्वय बैठक का आयोजन किया। सहायक कमांडेंट शिवजी लाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान जवानों ने आमजन को अपने घर, आंगन व सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाएं रखने को प्रेरित किया। साथ ही युवाओं व ग्रामीणों को नशे के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया। सहायक कमाडेंट लाल ने बताया की बैठक का उद्देश्य ग्रामीणों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना, सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना व जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद स्थापित करना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...