पिथौरागढ़, नवम्बर 2 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। खेलों इण्डिया सेन्टर स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स व फुटबॉल में प्रवेश के लिए बालक-बालिका खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 4 अक्तूबर को होंगे। सोमवार को डीएसओ अनूप बिष्ट ने बताया चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले बालक-बालिकाओं की आयु 8 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्थाई निवास प्रमाण पत्र व एक फोटोग्राफ साथ लाना अनिवार्य है। ट्रायल के आधार पर 50 प्रतिशत बालक व 50 प्रतिशत बालिकाओं का चयन किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...