पिथौरागढ़, जुलाई 19 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। सामाजिक कार्यकर्ता महेश जोशी ने यूपीसीएल से स्मार्ट मीटर लगाने से पूर्व उपभोक्ताओं को जागरूक करने की मांग उठाई है। जोशी ने बयान जारी कर कहा कि विभाग की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने के लिए कर्मचारियों को घर-घर भेजा जा रहा है। जिनके पास परिचय पत्र भी नही है। जिससे क्षेत्र में शांति भंग की स्थिति बनी रहती है। कहा विभाग की ओर से क्षेत्र के लोगों के साथ जबरदस्ती कर स्मार्ट मीटर ना लगाएं जाए। यह भी पढ़ें- Nainital News: यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर का लिया फीडबैक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...