पिथौरागढ़, जुलाई 21 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में औद्योगिक विकास, उद्यम स्थापना, निवेश प्रस्तावों, एमएसएमई से जुड़े प्रकरणों और मिनी औद्योगिक आस्थान की समस्याओं की समीक्षा की गई। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कविता भगत ने एमएसएमई नीति-2015 के तहत प्राप्त ब्याज अनुदान दावों, सिंगल विंडो सिस्टम से मिले निवेश प्रस्तावों और लंबित प्रकरणों की जानकारी दी। समिति ने पात्र इकाइयों को नियमानुसार ब्याज अनुदान का लाभ देने पर सहमति जताई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- बिहार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बिल 2026: उद्योग के विकास के लिए टीम, सीएम ...