पिथौरागढ़, नवम्बर 23 -- उत्तराखण्डी फिल्म महोत्सव की तैयारियां Pithoragarh News: पिथौरागढ़। नगर स्थित मानस एकेडमी में 1 से 11 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले उत्तराखण्डी फिल्म महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में फिल्म महोत्सव के संयोजक व मानस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार पंत ने बताया कि थल निवासी व वर्तमान में गुरुग्राम में रह रहे पूर्व आईआरएस अधिकारी उदय पंत की पहल पर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कुमाउनी, गढ़वाली व जौनसारी फिल्मों को प्रोत्साहन देने तथा उनके व्यापक प्रदर्शन के उद्देश्य से 1 से 11 दिसम्बर तक पिथौरागढ़, हल्द्वानी, रुद्रपुर व देहरादून में उत्तराखण्डी फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ 1 व 2 दिसम्बर को पिथौरागढ़ से होगा, इसकी मेजबानी मानस एकेडमी की ओर से की जाएगी। डॉ. प...