पिथौरागढ़, जुलाई 28 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। नगर के बीडी पांडे जिला अस्पताल में नए बाल रोग विशेषज्ञ व पैथोलॉजिस्ट ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। मंगलवार को पीएमएस डॉ. डीपी सिंह ने बताया अस्पताल में डॉ. सविता पांडे की नए बाल रोग विशेषज्ञ के तौर पर नियुक्ति हुई है। बताया वर्तमान में अस्पताल में एक बाल रोग विशेषज्ञ तैनात थे। जिनके ऊपर जिला व महिला अस्पताल के बच्चों की जांच का जिम्मा था। लेकिन डॉ. पांडे की तैनाती से इलाज कराने पहुंचने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। वही डॉ. शन्यम मोदी ने अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट के तौर पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...