पिथौरागढ़, अक्टूबर 23 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। झूलाघाट पुलिस ने शराब पीकर अशांति फैलाने पर एक व्यक्ति को पकड़ा है। एसएचओ संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को गौरीहाट क्षेत्र में हीरा सिंह शराब के नशे में गाली गलौच कर अशांति फैलाते हुए मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...