पिथौरागढ़, अक्टूबर 9 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ व नाचनी पुलिस ने अवैध शराब बेचने पर दो लोगों को पकड़ा है। थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को मगरबला स्थित दुकान संचालक ऊषा देवी के पास से दस लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इधर पिथौरागढ़ पुलिस को जवाहर कॉलोनी में चलाएं अभियान के दौरान दुकान संचालक विजय कुमार शराब बेचते हुए मिला। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...