पिथौरागढ़, अक्टूबर 20 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। पुलिस टीम ने अवैध खनन में लिप्त टिप्पर वाहन को सीज किया है।चौकी प्रभारी ऐचोली कमलेश चन्द्र जोशी सहित अन्य पुलिस टीम ने ऐचोली में चेकिंग अभियान के दौरान एक टिप्पर वाहन को रोका। वाहन की तलाशी के दौरान वाहन चालक खनन से संबधित दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस टीम ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...