Pithoragarh News: अमतड़ी में युवती को सांप ने डसा
पिथौरागढ़, अगस्त 17 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। झूलाघाट के अमतड़ी गांव में रविवार सुबह घर के बाहर टहल रही एक युवती को सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार अमतड़ी गांव निवासी 21 वर्षीय डमरी रविवार सुबह अपने घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान अचानक एक सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने के बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. दीपक ने युवती को भर्ती कर उपचार शुरू किया। चिकित्सकों की देखरेख में युवती का उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.