नई दिल्ली, मार्च 31 -- Pink Moon In April: अप्रैल के महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा को पिंक मून के नाम से जाना जाता है। इस फुल मून को बेहद ही खास माना जाता है। नाम सुनकर ऐसा लगता है कि इस पूर्णिमा का चांद गुलाबी रंग का होता है लेकिन सच बात ये है कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। असल में ऐसा नहीं होता है। दरअसल इसका नाम पिंक मून वसंत ऋतु में खिलने वाले गुलाबी रंग के जंगली फूलों की वजह से पड़ा है। इन फूलों की वजह से मौसम के बदलने और नई शुरुआत के संकेत के रूप में देखा जाता है। इसी वजह से अप्रैल के महीने में पड़ने वाली इस पूर्णिमा को पिंक मून कहा जाने लगा। तो ऐसे में पिंक मून का मतलब चांद के गुलाबी होने से नहीं बल्कि बसंत ऋतु के आगमन से है। इस फुल मून को बसंत ऋतु के आगमन ही नहीं बल्कि पॉजिटिव एनर्जी से भी जोड़कर देखा जाता है। तो आइए जानते हैं कि आखिर...