Pilibhit News: 93 लाख से बनेगा ब्रह्मचारी घाट का मंदिर गलियारा
पीलीभीत, अक्टूबर 21 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कलश पथ के बाद अब एक और पथ शहर में खास बनने जा रहा है। यह पथ शहर में मंदिरों के बीच ब्रह्मचारी घाट मंदिर को जाने वाले गलियारे के रूप में लोकप्रिय बनेगा। इसकी प्रक्रिया को शुरू करा दिया गया है। करीब 93 लाख की लागत से यह पूरा पथ दीपावली से पहले रोशन किए जाने का टारगेट सेट कर दिया गया है। करीब एक किलोमीटर के इस पथ को श्रीसत्यनारायण मंदिर से ब्रह्मचारी घाट पर स्थित मनकामेश्वर मंदिर तक बनाने का प्रस्ताव पास कर कार्ययोजना पर काम विधिवत शुरू करा दिया गया है। इस पूरे प्रोजेक्ट में सड़क को अपग्रेड किया जाना है। ऊंचाई होने से आगामी दिनों में जलभराव होने की आशंकाओं से निजात मिल सकती है। साथ ही अत्याधुनिक लाइट आदि के जरिए पूरे पथ को रोशन किया जाना है। शाम अथवा रात में यहां ब्रह्मचारी घाट पर आने के बाद कुछ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.