पीलीभीत, अक्टूबर 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गांधी प्रेक्षागृह परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलास्तरीय चित्रकला और रंगोली प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें 76 फिट लंबी रंगोली बनाकर शिक्षा और कल्याणकारी योजनाओं का संदेश दिया। स्टाल और रंगोली टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा के रंग राष्ट्र के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने 76 फिट लंबी रंगोली बनाकर प्रतिभा प्रदर्शित की। रंगोली में बेसिक शिक्षा और केंद्र और राज्य सरकार की विभागीय कल्याणकारी योजनाओं को उकेरा गया, जो देखते ही बन रही थी। मुख्य अतिथि डीएम आलोक कुमार, सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्रा, बीएसए रोशनी सिंह, डीडीओ संजय कुमार, एआर इंदू सिंह आदि ने रंगोली का निरीक्षण किय...