पीलीभीत, नवम्बर 27 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जर्जर और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य सड़क निधि से जिले की चारों विस. के 28 मार्गों की विशेष मरम्मत कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए 19.38 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। कुल लंबाई 48.83 किलोमीटर पर काम होगा। मंजूर धनराशि में से करीब 6.78 करोड़ रुपये अवमुक्त किए जाएंगे। पीडब्लूडी की निगरानी में जिले के ग्रामीण इलाकों, संपर्क मार्गों और प्रमुख रास्तों की स्थिति में सुधार होगा। शासनादेश के अनुसार पीलीभीत में जिन मार्गों की विशेष मरम्मत प्रस्तावित है उनमे नसावा से नसैईया संपर्क मार्ग की 0.75 किमी. लंबाई पर 96.75 लाख रुपये की लागत से कार्य होगा। अमरिया-तुमड़िया-मुगलाखेड़ा मार्ग के किलोमीटर चार से हरहरपुर धुरा संपर्क मार्ग पर 1.2...