पीलीभीत, अगस्त 23 -- Pilibhit News: घुंघचाई। घुंघचाई उपखंड क्षेत्र में पिछले कई महीनों से बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। क्षेत्र में बिजली आने जाने का कोई समय नहीं रह गया है। कभी दिन में कई घंटे आपूर्ति बाधित रहती है तो कभी रात में अचानक बिजली गुल हो जाती है। उमस और गर्मी के बीच बिजली कटने से घरों में बच्चों और बुजुर्गों का बुरा हाल है। लोग हाथ के पंखे से हवा करते हुए रात काटने को मजबूर हैं।

बिजली कटौती की समस्या मच्छरों के बढ़ते प्रकोप ने परेशानी और बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कटौती को लेकर लगातार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की जा रही है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। शिकायतों के अधिकारियों कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं। पिछले लंबे समय से कटौती का सिलसिला जारी है। इससे उपभोक्ताओं में विभागीय कार्यप्रणाली को लेक...