पीलीभीत, जुलाई 26 -- Pilibhit News: पीलीभीत। उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने जिले में 1448.41 लाख की लागत से 27 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। हाईटेक नर्सरी एवं मंडी कार्यों समेत किसान हित में कृषि उत्पाद निर्यात पर जोर दिया। गांधी सभागार में राज्यमंत्री ने मंडी समिति के अधिकारी और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जिले में संचालित योजनाओं का किसानों में क्रियान्वयन एवं मंडी समिति के कार्यों संबंधी समीक्षा बैठक की। मंडी समिति के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंडी में कोई भी निराश्रित गौवंश घूमता न पाया जाए। आवश्यकतानुसार मंडी के मरम्मत एवं निर्माण कार्य कराएं। संसाधनों को मजबूत करें और सड़कें जर्जर रहें। मंडी से निकलने वाले कचरे से खाद बनाने को पीपीपी मॉडल पर काम...