पीलीभीत, अक्टूबर 22 -- धान खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ी Pilibhit News: पीलीभीत। धान केंद्रों पर खरीद शुरू हुए अब करीब दस दिन होने के बाद 12 केंद्रों को और मंजूरी दी गई है। अब मंडी समेत जिले में कुल 160 धान क्रय केंद्रों पर खरीद की जाएगी। जिला खरीद अधिकारी ने पारदर्शिता से खरीद कराने के निर्देश डीएफएमओ को दिए हैं। अब तक जिले में कुल 148 धान क्रय केंद्र ही मंजूर थे। जबकि पिछली बार धान खरीद के लिए 162 धान क्रय केंद्र संचालित किए गए थे। धान क्रय केंद्रों को लेने के लिए लगातार हाईपावर पैरवी कर एप्रोच लगाई जा रही है। यही वजह है कि पूर्व में 134 और दूसरे चरण में 14 क्र केंद्रों के लिए सेंटर मंजूर किए गए थे। अब खरीद शुरू होने के दसवें दिन 12 और केंद्रों को मंजूरी दी गई है। माना जा रहा है कि अभी एक लिस्ट और क्रय केंद्र आवंटन की जारी हो सकती है। धा...