पीलीभीत, नवम्बर 4 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिले की सरकारी 108 एंबुलेंस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पायलट चंद्रपाल और ईएमटी नवल किशोर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। दोनों कर्मचारियों को उनकी बेहतर सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र और शील्ड प्रदान की गई। कार्यक्रम में एचआर हेड टीवीएस रेड्डी ने कहा कि एंबुलेंस कर्मचारियों की सतर्कता और तत्परता से प्रदेश में बड़ी संख्या में मरीजों की जान बचाई जा सकी है। उन्होंने पीलीभीत के जिला कोऑर्डिनेटर राजेश रोशन और काशीनाथ को भी बधाई देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में जिले में एंबुलेंस सेवाएं बेहतर ढंग से संचालित हो रही हैं। दोनों कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने की जानकारी मिलने पर जिले के एंबुलेंस कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...