पीलीभीत, जुलाई 25 -- Pilibhit News: पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नवादिया टांडा छत्रपति के रहने वाले संजीव शर्मा पुत्र मंगरे लाल राजमिस्त्री हैं। गुरुवार को संजीव मजदूर भगवान दीन के साथ पचपेड़ा प्रहलादपुर से बाइक से घर वापस जा रहे थे। पीलीभीत हाईवे पर खमरिया तिराहे के पास उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में संजीव और भगवान दीन के अलावा दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति भी घायल हो गया। तीनों को उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। संजीव और भगवानदीन के चोट गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संजीव ने दूसरे बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...