Pilibhit News: हाथियों की रगड़ से भारत-नेपाल सीमा का पिलर धराशायी
पीलीभीत, नवम्बर 27 -- Pilibhit News: कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के लग्गा-बग्घा वन क्षेत्र में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगा पिलर संख्या 791/1 (24) क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। पिलर के आसपास हाथियों के पदचिह्न मिलने से आशंका जताई जा रही है कि किसी हाथी के शरीर रगड़ने के दौरान पिलर धराशायी हो गया। पिलर पीलीभीत टाइगर रिजर्व के लग्गा-बग्घा वन क्षेत्र और नेपाल के शुक्ला फंटा नेशनल पार्क के बीच स्थित है। पूरा इलाका घने जंगल से घिरा हुआ है। यहां हाथियों के साथ बाघ और तेंदुए जैसे वन्यजीवों की भी लगातार आवाजाही बनी रहती है। क्षतिग्रस्त पिलर के आसपास हाथियों के पदचिह्न मिलने से वन्यजीवों की गतिविधियों को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि बारिश के बाद पिलर के आसपास की जमीन में नमी बनी हुई है। ऐसे में किसी बड़े हाथी के शरीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.