Pilibhit News: हाजी रियाज के बेटे शाने अली सपा में शामिल
पीलीभीत, अक्टूबर 17 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री व कई बार विधायक रहे मरहूम हाजी रियाज अहमद के पुत्र शाने अली ने आखिरकार लखनऊ में सपा का दामन थाम लिया। पिछली बार चुनाव में 12500 मत पाकर चुनाव पर प्रभाव डालने वाले शाने अली ने बसपा से विधान सभा चुनाव लड़ा था। सदर सीट पर पिछली बार सक्रिय रहे शाने अली के इस कदम से राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ीं हैं। इस बार विधान सभा चुनावों से पहले अचानक यू टर्न लिए जाने से शाने अली और उनके समर्थकों में उत्साह और जोश है। लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व शिवपाल यादव, सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंश गंगवार, पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां, मुजाहिद आदि की मौजूदगी में एमबीबीएस कर रहे युवा नेता शाने अली को पार्टी में शामिल कर लिया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: सपा में पहुंचे राजपाल सैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.