पीलीभीत, जुलाई 22 -- Pilibhit News: पीलीभीत। वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्राइवेट छात्र-छात्राओं के फार्म अग्रसारित करने के लिए जिलेभर में 14 अग्रसारण केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर छात्र-छात्राएं अपना फार्म अग्रसारित करा सकते हैं। इसके साथ ही पत्राचार परीक्षा केंद्र छह बनाए गए हैं। जनपद के राजकीय माध्यमिक स्कूलों को बोर्ड परीक्षा वर्ष 2027 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्राइवेट छात्र-छात्राओं के फार्म अग्रसारित करने का अधिकार दिया गया है। इसके लिए जिलेभर में 14 अग्रसारण केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें राजकीय इंटर कालेज अमरिया, राजकीय इंटर कालेज पौटा कलां में बालक-बालिका के फार्म अग्रसारित किए जाएंगे। राजकीय बालिका इंटर कालेज पूरनपुर में बालिका, राजकीय इंटर कालेज न्यूरिया में बालक, राजकीय बालिका इंटर कालेज न्यूरिया हुसैनपुर में बालिका, ...