पीलीभीत, नवम्बर 4 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्याणपुर में मंगलवार दोपहर गन्ने के खेतों में अचानक आग लगने से किसानों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब आधा दर्जन किसानों की सात एकड़ गन्ने की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें उठती देख आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के चलते उन्हें सफलता नहीं मिली। आग फैलती देख गांव के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आसपास स्थित तालाब से पानी लाकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक किसानों की सालभर की मेहनत पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। ग्रामीण नंदकिशोर के अनुसार, खेतों के ऊपर से 33 हजार केवी की हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। आशंका है कि इसी लाइन से निकली चिंगारी खेत...