पीलीभीत, अगस्त 30 -- Pilibhit News: पूरनपुर, संवाददाता। हाइवे पर पड़ा गोवंशीय पशु का शव तेंदुआ रात में नोचता रहा है। इस दौरान तेज रफ्तार से दौड़ रहे वाहन और तेज रोशनी भी इसे डरा न सकी। राहगीरों ने उसका वीडियो बना लिया। वन एवं वन्यजीव प्रभाग को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।पूरनपुर क्षेत्र में पिछले दो महीनों से अलग-अलग स्थान पर कई तेंदुए देखे जा रहे हैं। कोदर हाईवे पर मोहनपुर जपती चौराहा से पहले सड़क दुर्घटना में एक गोवंश पशु की मौत हो गई थी उसका सब हाईवे पर ही पड़ा हुआ था। शुक्रवार रात खेतों से निकालकर तेंदुआ हाईवे पर पहुंच गया और पशु के शव को नोचकर खाने लगा। इस दौरान हाईवे से तेज गति से लगातार वाहन गुजरते रहे लेकिन तेंदुआ बैखौफ हाइवे पर बैठा रहा। वाहन चालकों ने शव के पास बैठे तेंदुआ का अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया। दो दिन पहले थाना सेहरामऊ ...