पीलीभीत, अक्टूबर 4 -- Pilibhit News: पूरनपुर। पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के 94 गांवों को पर्यटन और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हरीपुर किशनपुर में इको टूरिज्म ट्रेल कॉरिडोर स्थापित करने की मांग उठी है। इस संबंध में ग्राम पंचायत किशनपुर हरीपुर की प्रशासक और अन्य लोगों ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को ज्ञापन दिया। पत्र में प्रशासक ऊषा देवी ने कहा कि वर्ष 2001 में शाहजहांपुर जिले से अलग होकर पीलीभीत में शामिल हुए पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के 94 गांव आज भी विकास की दृष्टि से पिछड़े हुए हैं। इन गांवों को पर्यटन आधारित विकास से जोड़ने के लिए हरीपुर किशनपुर में इको टूरिज्म ट्रेल कॉरिडोर स्थापित किया जाए तो विकास संभव है। यहां पीलीभीत टाइगर रिजर्व की हरीपुर वन रेंज और दुधवा नेशनल पार्क की किशनपुर सेंचुरी के जंगलों का मिलान क्षेत्र होन...