पीलीभीत, अगस्त 6 -- Pilibhit News: कालीनगर। ससुरालियों से झगड़ा करने के बाद घर से निकले एक युवक की बाइक हरदोई ब्रांच नहर के किनारे खड़ी मिलने से खलबली मच गई। युवक ने वीडियो बनाकर नहर में कूदने की सूचना परिजनों को दी। युवक के नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और गोताखोर नहर में युवक की तलाश कर रहे हैं। बरेली जनपद के कस्बा रिठौरा के रहने वाले महिपाल सिंह पुत्र थान सिंह बुधवार दोपहर घर से निकले थे। उसके बाद घर वापस नहीं लौटे। युवक ने बुधवार शाम एक वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा था। जिसमें नहर में कूदने के बारे में बताया। उसके बाद युवक गायब हो गया। वीडियो मिलने के बाद परिजन लोकेशन तलाशते हुए कलीनगर के हरदोई ब्रांच नहर पुल के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि धर्मपाल का ससुराल में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसके बाद वह घर से निकल आ...