पीलीभीत, नवम्बर 2 -- Pilibhit News: बीसलपुर। थाना क्षेत्र में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना में गांव ईंटगांव निवासी ऋतिक कुमार पुत्र सुनील कुमार और राहुल पुत्र प्रेमपाल बाइक से जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं दूसरी घटना में मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी हरीश कुमार पुत्र रामकुमार सड़क हादसे में घायल हो गए।सभी घायलों को राहगीरों और परिजनों ने सरकारी अस्पताल बीसलपुर में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...