पीलीभीत, सितम्बर 3 -- Pilibhit News: बीसलपुर। बीसलपुर में पिछले दिनों से हो रही रूक-रूककर मूसलाधार बरसात के कारण विधायक आवास के निकट, चौंसरा मार्ग, माल गोदाम मार्ग, नई कालोनी सहित कई मार्गों पर दो से तीन फिट पानी बारिश का उतर रहा है। जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। माल गोदाम रोड पर अधिक पानी होने के कारण लोग दूर दराज के रास्तों से अपने घरों को जा रहे हैं। वही चौसरा अंडर पास में पानी भर जाने से लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि बरसात इसी तरह होती रही तो शहर की अन्य सड़कों पर भी जलभराव के कारण निकलना मुश्किल हो जाएगा। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: लगातार बारिश से मखदुमपुर शहर में कई जगहों पर जल जमाव की समस्या यह भी पढ़ें- Chandauli News: भारी बारिश से विद्यालय के विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष में घुसा पानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...