Pilibhit News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बंद कराया मेडिकल स्टोर
पीलीभीत, सितम्बर 29 -- Pilibhit News: पूरनपुर/ घुंघचाई। मेडिकल स्टोर पर चोरी-छिपे मरीजों का उपचार किए जाने की शिकायत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर पर मरीज मौजूद मिले, हालांकि उपचार से संबंधित कोई अभिलेख नहीं मिला। इस पर टीम ने मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया और संचालक को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। क्षेत्र के गांव कासगंज के भैंसासुर स्थित मेडिकल स्टोर का बताया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा मौके पर पहुंचे और मेडिकल स्टोर की जांच की। मौके पर मरीजों की मौजूदगी मिली, लेकिन मरीजों के उपचार अथवा चिकित्सकीय गतिविधियों से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं पाया गया। मामले को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.