पीलीभीत, जुलाई 20 -- Pilibhit News: पूरनपुर। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पूरनलाल लोधी के जाने के बाद नगर में जाम की स्थितियां बन गई। स्टेशन रोड पर काफी देर तक जाम बना रहा। इस दौरान गर्भवती महिला को ले जा रही एंबुलेंस भी वाहनों की लंबी कतार में फंस गई। कई बार सायरन बजाने के बावजूद एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ सकी। इसक बाद पुलिस सक्रिय हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष के शहर आगमन पर समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। स्वागत जुलूस स्टेशन रोड और कोतवाली रोड से होकर निकला, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष के जाने के बाद लगे जाम में एक सरकारी एंबुलेंस फंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एंबुलेंस में गर्भवती को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। यह भी पढ़ें- Purnia News: शहर में जाम व अतिक्रमण से निबटेगा संयुक्त धावा दल सूचना मिलने पर कोतवाली पु...