पीलीभीत, सितम्बर 10 -- Pilibhit News: बिलसंडा। निमोनिया बीमारी से ग्रसित 76 वर्षीय वृद्ध में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने के बाद गुरुवार को स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। टीम ने पीड़ित के गांव के पहुंच कर 12 लोगों का सैंपल लिया। परिजनों को बताया गया है कि सतर्कता बरतें। मास्क का प्रयोग करें। गांव के सीएचओ रंजीत कुमार, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी को निर्देश दिया गया है कि हर मूवमेंट पर नजर रखें। करेली थाना क्षेत्र के गांव निवासी 76 वर्षीय वृद्ध को परिजनों ने निमोनिया के बाद बरेली के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। वहां उनका उपचार हुआ। दो दिन पहले इलाज के बाद परिजन वृद्ध को घर ले आये। इलाज के दौरान स्वाइन फ्लू की जांच रिपोर्ट अब जब आई, तो हड़कंप मच गया। ज़िला प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीड़ित के गांव में अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। एमओआईसी डा. छत्रप...