पीलीभीत, सितम्बर 5 -- Pilibhit News: पूरनपुर। स्टेशन चौराहे पर महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की तैयारियों के तहत गुरुवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं युवा महासभा के तत्वावधान में भूमि पूजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष, विधायक, ब्लॉक प्रमुख समेत महासभा के पदाधिकारियों और क्षत्रिय समाज के लोगों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच करीब सात फुट गहरे गड्ढे में शिला रखकर पूजन किया गया। इस दौरान जय राणा और जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में विधायक बाबूराम पासवान, नपा अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह, महासभा के राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर सिंह भदौरिया, वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री संजय सिंह तोमर एडवोकेट, जिलाध्यक्ष नरेश पाल सिंह चौहान सहित वीरेंद्र सिंह ध्रुव, सत्यपाल सिंह चौहान, शिव...