Pilibhit News: स्कूल में छात्रों को बताए मादक पदार्थों के नुकसान
पीलीभीत, जुलाई 16 -- Pilibhit News: पूरनपुर। आबकारी विभाग ने इंटर कालेज में मादक पदार्थों से होने वाले नुकसान बताकर जागरुक किया। इस दौरान बताया गया कि मादक पदार्थ शरीर ही नहीं दिमाग के विकसित होने की क्षमता भी क्षीण कर देता है। इससे भविष्य अंधकारमय हो जाता है। बुधवार को आबकारी विभाग ने एसएसबी और पुलिस के साथ शारदा पार क्षेत्र के नेहरुनगर गांव के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज में इंस्पेक्टर रोहित शर्मा के नेतृत्व जागरुकता अभियान चलाया। आबकारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार यादव ने बच्चों को बताया कि मादक पदार्थ कम उम्र में सेवन करने से मस्तिष्क के विकास को रोक देता है। शिक्षक और माता पिता को भी इस अभियान से जुड़कर बच्चों के व्यवहार पर नजर रखनी चाहिए जिससे वह गलत संगत से दूर रहें। इस अभियान के दौरान आबकारी निरीक्षक रोहित शर्मा, प्रदीप कुमार यादव, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.