पीलीभीत, अक्टूबर 13 -- Pilibhit News: पीलीभीत। मरौरी ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में विद्यालय स्तरीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाध्यापक डॉ. विभव सक्सेना ने किया। क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत 50 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में हेमलता प्रथम, चंदा द्वितीय और सुहानी तृतीय रहीं। बालक वर्ग में आदित्य कुमार प्रथम, विष्णु द्वितीय और अंश तृतीय रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रेनू कुमारी प्रथम, सोनी द्वितीय और साधना वर्मा तृतीय और बालक वर्ग में अमन कुमार प्रथम, आकाश द्वितीय और नितेश कुमार तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में सोनी प्रथम, वर्षा द्वितीय और सोनाक्षी तृतीय रहीं। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: ...