पीलीभीत, जुलाई 24 -- Pilibhit News: बीसलपुर। गांव वैद्यखेड़ा में एक युवक को दबंग उठा ले गए और उसकी पिटाई की। पीछे डंडा डाल दिया। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीसलपुर के गांव वैद्यखेड़ा निवासी धर्मवीर पुत्र रामभजन ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह अपने ताऊ नरायन लाल गांव में ही अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। तभी रात्रि 11 बजे अज्ञात लोग उठाकर गांव के बाहर ले जाकर गाली गलौज कर मारपीट करने लगे और उसके पीछे डंडा डाल दिया। जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...