पीलीभीत, अगस्त 8 -- Pilibhit News: थाना सुनगढ़ी पुलिस ने सोना दोगुना करने का झांसा देकर महिला से कुण्डल, अंगूठी और नकदी ठगने के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में लिए गए कुण्डल को बेचने से प्राप्त 25 हजार रुपये बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि 10 जुलाई 2026 को रंजीत सिंह कॉलोनी निवासी राहुल राठौर ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें कहा गया था कि उनकी माता घर से बाजार जा रही थीं। रास्ते में दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें सोना दोगुना करने का झांसा दिया और कुण्डल, अंगूठी तथा पांच हजार रुपये ठग लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने मामले में आबिद पुत्र ...