पीलीभीत, अगस्त 31 -- Pilibhit News: पीलीभीत/पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के केसरियापुर और चंदिया हजारा इलाके में जंगली हाथियों की दस्तक से किसानों में दहशत फैल गई है। हाथियों का झुंड रात के अंधेरे में खेतों में पहुंच गया और घंटों तक फसलों को नुकसान पहुंचाता रहा। यह भी पढ़ें- सेहरामऊ उत्तरी में हाथियों की दस्तक, फसल तहस-नहस कीकिसान की फसल को हुआ नुकसान केसरियापुर में हाथियों ने पांच किसानों के खेतों में घुसकर गन्ने की फसल खाई और रौंद डाली। वहीं चंदिया हजारा क्षेत्र में भी हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में खलबली मची हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक केसरियापुर निवासी किसान भारत प्रसाद की करीब दो एकड़ गन्ने की फसल हाथियों ने तहस-नहस कर दी। इसके अलावा रामदयाल, बालकराम, राजेंद्र और रामविलास के खेतों में भी हाथियों ने पहुंचकर गन्ने की फसल खाई औ...